नई दिल्ली, अगस्त 17 -- जाह्नवी कपूर जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई के घाटकोपर में एक इवेंट में पहुंचीं। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जाह्नवी कपूर दही हांडी फोड़ रही हैं और भारत माता की जय का नारा लगाती नजर आ रही हैं। इसी वजह से कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। अब जाह्नवी कपूर ने ट्रोल्स को जवाब दिया है।जाह्नवी कपूर ने ट्रोल्स को दिया जवाब जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर उस इवेंट का पूरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पहले बीजेपी एमपी राम कदम भारत माता की जय कहते हैं। जाह्नवी उनके बाद उसे दोहराती हैं। जाह्नवी बोलीं- रोज कहूंगी भारत माता की जय जाह्नवी कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "उनके बोलने के बाद नहीं बोलती तो समस्या, और बोलो तो भी वीडियो को काट के मीम बना दिया। वैसे...