नई दिल्ली, फरवरी 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी में शनिवार को जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, "आज देश को सिर्फ एक और इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप नहीं मिली है यह इस बात का भी प्रमाण है कि नया भारत अपनी सुरक्षा के लिए हर तरह से तैयार हो रहा है। आज का भारत न सिर्फ अपनी सीमाओं को सशक्त कर रहा है बल्कि देश के दुशमनों को उनके घर में घुसकर जवाब भी देता है। आज पुलवामा हमले की बरसी है, मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सज़ा दी वह पूरी दुनिया ने देखा है और कुछ लोग तो आज भी कांप रहे हैं। अभी आपने भारत की शक्ति ऑपरेशन सिंदूर में भी देखी है।" पीएम मोदी ने कहा, 'आज की कांग्रेस हर उस विचार, हर उस आतंकी को कंधे पर बैठाती है जो देश का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.