नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में हार्दिक ने कई अहम पारियां खेली और गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि गुरुवार को ऑफ फील्ड एक फैन की वजह से हार्दिक पांड्या के व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हार्दिक इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और गुरुवार को अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ दिल्ली के एक मशहूर रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। जैसे ही वे रेस्टोरेंट से बाहर निकले, प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक फैन ने हार्दिक से बदतमीजी भी की। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गुरुवार को एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ नजर आए। इस दौरान फैंस ने उन्हें बाहर घेर ...