अल्मोड़ा, जनवरी 9 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में गुरुवार को सर्व समाज की जनसभा में युवती के बयान को कांग्रेस से जोड़ने पर कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी। आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने तहरीर सौंपते हुए कहा कि गांधी पार्क में सर्व समाज की सभा में युवती की ओर से दिए गए बयान की कांग्रेस निंदा करती है। समाज को जाति के आधार पर बांटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा एक नेता ने सोशल मीडिया में विवाद का वीडियो पोस्ट कर उसे कांग्रेस से जोड़ दिया। साथ ही कांग्रेस पर वीडियो के माध्यम से अनैतिक टिप्पणी की। जबकि कांग्रेस का कार्यक्रम के साथ किसी प्रकार को कोई संबंध नहीं था। जोशी ने इसे सोची ...