विकासनगर, दिसम्बर 27 -- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कांग्रेस पर अंकिता हत्याकांड में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम लेकर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। विरोध में शनिवार को मोर्चा ने पहाड़ी गली में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन करने वालों में जिला महामंत्री अमित डबराल, मंडल अध्यक्ष शहर शुभम गर्ग, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, ऋषभ अग्रवाल, अरुण मित्तल, वीरेंद्र सिंह बॉबी, सुनीता देवी, खालिद मंसूरी, नीरज ठाकुर, उपासना भार्गव, सुनीत चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...