नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने मुंबई का आजाद मैदान खाली करने से इनकार कर दिया। मंगलवार को उन्होंने कहा कि भले ही मेरी मृत्यु हो जाए, मैं इस आजाद मैदान से नहीं उठूंगा। जरांगे ने कहा, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मेरी विनती है। मैं बता रहा हूं कि आप सोमवार को आने वाले जनाक्रोश को सहन नहीं कर पाएंगे। प्रदर्शनकारी अगर शनिवार और सोमवार को मुंबई आएं तो बेहतर होगा। भले ही मेरी मृत्यु हो जाए, मैं इस आजाद मैदान से नहीं उठूंगा। भले ही मैं मर जाऊं, आप चुप रहें।' इससे पहले, मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे और उनकी कोर टीम को मंगलवार को एक नोटिस जारी किया और मुंबई का आजाद मैदान खाली करने को कहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जरांगे मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.