नई दिल्ली, जनवरी 11 -- नई दिल्ली, ‌वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष-शतक फिल्म के दो गीतों का झंडेवालान स्थित केशव कुंज में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया गया। संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने 'भारत मां के बच्चे' और 'भगवा है मेरी पहचान' गीतों का लोकार्पण किया। इन गीतों को गायक सुखविंदर सिंह ने आवाज दी है। कार्यक्रम में डॉ. भागवत ने कहा कि जैसे संघ नए रूप में विकसित होता है, लोगों को लगता है कि यह बदल रहा है, लेकिन संघ बदल नहीं रहा है, क्रमशः प्रगट हो रहा है। यह बीज से पेड़ बनने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की साइकोलॉजी शोध और अध्ययन का विषय है। हेडगेवार जन्म से देशभक्त थे। बड़े से बड़े आघात को सहन कर अपने मन को इधर-उधर नहीं होने देना, यह मजबूत स्वस्थ मन उनका पहले से था। व...