बुलंदशहर, फरवरी 24 -- सम्भल जनपद के शातिर जालसाजों ने बैंक को चूना लगाने के लिए एक ऐसी साजिश रची जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपियों की योजना बैंक से 50 लाख रुपये का लोन लेकर उसे जाली नोटों से चुकाने की थी। इसके लिए बैंक में खाता भी खुलवा लिया गया। हालांकि, नरौरा पुलिस और स्वाट टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि 23 फरवरी को नरौरा के बाजार में एक सब्जी विक्रेता को दो संदिग्ध 500-500 के नोट दिए गए थे। विक्रेता को शक हुआ तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर स्वाट टीम के साथ मिलकर जांच शुरू की। मंगलवार को सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरोह का सरगना भूपेंद्र यादव एवं कुंवरपाल न...