बगहा, फरवरी 23 -- नरकटियागंज, हिंस/निप्र। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पूरा देश बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। देश आर्थिक रूप से गुलाम हो गया है। यहां केवल धर्म-जाति की राजनीति हो रही है। कांग्रेस पार्टी ने सभी धर्म के लोगों को जोड़ने के लिए संविधान बचाओ यात्रा की शुरुआत की है। ताकि देश के सभी वर्ग के लोग आपसी भाईचारे के साथ रह सके। वे नरकटियागंज में रविवार को आयोजित संविधान जिंदाबाद सम्मेलन में बोल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के बाद संविधान बचाओ यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा का मकसद हर जाति-धर्म के लोगो को जोड़ना है। यह यात्रा कन्या कुमारी से लेकर पूरे देश का भ्रमण करेगी और लोगों को जागरूक करेगी। देश को बचाने के लिए इस यात्रा की शुरूआत की गई है। अल्...