नैनीताल, मार्च 16 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट नाम और बेताल यानी नकुवा बूबू की रहस्यमयी लोकगाथा को अब लोग डॉक्यूमेंट्री के जरिए जान सकेंगे। धुरी फाउंडेशन की ओर 'बेतालघाट के बेताल डॉक्यूमेंट्री फिल्म को 13 अप्रैल को नकुवा बूबू के प्रांगण में प्रदर्शित किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्री के निर्माता सुरेंद्र हाल्सी ने बताया कि क्षेत्र में बेताल की गाथा सदियों से जनमानस में प्रचलित है। जब उन्हें बेताल से देवता बनने की इस रहस्यमयी कथा की सच्चाई का पता चला, तभी उन्होंने इसे संकलित कर डॉक्यूमेंट्री के रूप में प्रस्तुत करने का संकल्प लिया। यह कथा न केवल बेतालघाट बल्कि संपूर्ण कोश्या घाटी से जुड़ी हुई है, जो अल्मोड़ा के कोसी से लेकर रामनगर तक फैली है। इस कारण इस डॉक्यूमेंट्री के निर्माण से पहले पूरे क्षेत्र का गहन अध्ययन किया गया, ताकि इसके ऐतिहासिक तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.