बगहा, जून 1 -- सिकटा,एक संवाददाता। पूर्वी व पश्चिम मंडल भाजपा कार्य समिति की सयुंक्त बैठक सिकटा बाजार स्थित भाजपा नेता सत्यप्रकाश सर्राफ के आवास पर हुई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता शिवेन्द्र कुमार शिबू थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज केसरी व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष बिट्टू राय ने किया।बैठक में अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा की गई।मौके पर श्री शिबू ने कहा कि एनडीए की सरकार के लिए संगठन को सशक्त और मजबूत बनाए रखना होगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष सोनी,राय सत्यप्रकाश सर्राफ,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद शाह, वीरेन्द्र मिश्रा, बुन्नीलाल राम,राजेंद्र राव संजय श्रॉफ, नागेश्वर कुंवर, साहेब कुशवाहा, रूपेश सिंह राजपूत, मार्कण्डेय मिश्र व नागेन्द्र पटेल समेत कई शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...