दरभंगा, अक्टूबर 6 -- गौड़ाबौराम। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने बिहार में चौतरफा विकास किया है। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में पैदल चलने लायक सड़कें नहीं थीं। अब पूरे सूबे में सड़कों का जाल बिछ गया है। विकास के लिए एक से बढ़कर एक काम किया गया है। वे रविवार को भालपट्टी दुर्गा स्थान के पास स्थित करबला मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव की सरकार में अपहरण का उधोग चलता था। अंधेरा होने से पहले लोग अपने घरों में दुबक जाते थे। अब पूरे राज्य में कानून का राज है। मंच संचालन कर रहे गौड़ाबौरा...