समस्तीपुर, दिसम्बर 6 -- पूसा। अग्निशामक कार्यालय, समस्तीपुर से जुड़े कर्मियों ने शुक्रवार को ई-किसान भवन के सभागार में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मौजूद लोगों को गैस सिलेन्डर में लगी आग, खेत-खलिहान में लगी आग, बिजली से लगी आग पर काबू पाने व इससे बचाव के तौर-तरीकों को मॉक-ड्रील के माध्यम से बताया। शामिल लोगों में अग्निशामक कार्यालय के प्रभारी प्रधान अग्निक नागेन्द्र कुमार गौतम, प्रहलाद कुमार, नेहा कुमारी एवं पवन कुमार मौजूद थे। जिन्होंने सुरक्षा के उपायों से अवगत कराया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिजली के शॉट-सर्किट से लगी आग पर काबू पाने के लिए सबसे पहले बिजली काट दें। इस दौरान कभी भी पानी फेंक कर आग पर काबू पाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। सिलेन्डर में आग लगने के बाद उसे गिराये नहीं। खड़ा सलेन्डर काफी समय तक नहीं फटेगा। इस दौरान भींगे मो...