अररिया, मार्च 3 -- कुर्साकांटा। सूबे के आपदा मंत्री बनाने के बाद अररिया पहुंचे विजय कुमार मंडल को जिले भर के भाजपा कार्यकत्र्ता और उनके समर्थकों की लगातार बधाईयां मिल रही है। लोग उनके बटराहा स्थित आवास पर जाकर को बुके देकर व माला पहनाकर बधाई दे रहे हैं। इधर कैबिनेट मंत्री विजय मंडल ने कहा कि बिहार को प्रत्येक वर्ष बाढ़, सुखाड़ व कटाव जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इन समस्याओं से मुक्ति दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए वे प्रतिबद्ध हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि कोसी मेची नदी जोड़ परियोजना के लिए धन उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही इस पर काम शुरु होगा। इससे कटाव व बाढ़ से मुक्ति मिलेगी। बधाई देने वालों में फारबिसगंज नगर परिषद अध्यक्ष पीणा देवी, नरपतगंज के पूर्व विधायक जनार्दन यादव, जिला पार्षद कमली देवी, मुखिया प्रदीप देव, अशोक झा, विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.