कौशाम्बी, फरवरी 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव में शुक्रवार सुबह मामूली बात पर धारदार हथियार से हमला कर एक बालक की हत्या का प्रयास किया गया था। मामले में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद उनका चालान कर दिया गया है। अगियौना निवासी अनिल कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह पट्टीदार दयाराम, हरिश्चंद्र व प्रदीप कुमार घर में रखा भूसा निकालकर बाहर फेंक रहे थे। 12 वर्षीय बेटे आरुष ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी थी। दयाराम और हरिश्चंद्र ने किसी धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया था। इससे बालक खून से लथपथ होकर गिर पड़ा था। यह देख आरोपी उसको मरा समझकर भाग निकले थे। हमले में गंभीर रूप से जख्मी बालक का अभी भी पास के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा...