बलिया, फरवरी 10 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि से पहले बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर को सजाने-संवारने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मंदिर परिसर में अस्थाई बैरिकेडिंग समेत अन्य तैयारियों के साथ ही तमाम स्थाई कार्य भी कराए जा रहे हैं। इससे बाबा के चौखट तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की राह और सरल और सुगम हो जाएगी। मंदिर के मुख्य गेट से सामने की गैलरी होते हुए मुख्य मंदिर के बरामदा तक टायल्स लगाने का काम अंतिम चरण में है। लाल रंग के आकर्षक टायल्स के लग जाने के बाद गर्भगृह तक पहुंचने का रास्ता और चौड़ा हो गया है। गैलरी में बैठने वाले पंडा समाज लोगों के बैठने की चौकी और पीछे हो गई है। इससे भीड़ के समय श्रद्धालुओं की कतार में अधिक परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा गैलरी से मुख्य मंदिर के बरामदे में जाने वाली सीढ़ी भी खत्म कर दी गई है। गेट से बराम...