नैनीताल, फरवरी 8 -- भवाली, संवाददाता। नैनीताल वन प्रभाग के भवाली वन क्षेत्र में गुलदार के एक महिला को बीते दिनों निवाला बनाए जाने की घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल आकाश गंगवार के निर्देशन में सातताल क्षेत्र के बर्ड वॉचिंग क्षेत्र में हमलावर वन्यजीव को पकड़ने के लिए पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने पर्यटकों से क्षेत्र में न आने की अपील की है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के अनुसार, उक्त क्षेत्र में लगातार पर्यटकों की आवाजाही देखी जा रही है, जो सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय है। विभाग ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि बर्ड वॉचिंग समेत प्रभावित वन क्षेत्र में आवागमन फिलहाल के लिए न करें। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में दिन-रात गश्त की जा रह...