घाटशिला, फरवरी 14 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की केशरदा पंचायत के चंचलदा-पठानडीहा स्थित बाबा धूलेश्वर शिव मंदिर परिसर में शनिवार को कलश स्थापना के साथ दो दिवसीय भव्य यज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल व्याप्त है। वहीं, यज्ञ के प्रथम दिन गुहियापाल स्थित स्वर्णरेखा घाट से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। पारंपरिक गाजे-बाजे और ढोल-मंजीरों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं ने नदी तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पैदल मार्च करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित की। साथ ही कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र "बम-भोले" के जयघोष से गुंजायमान रहा। संकीर्तन ...