मेरठ, मार्च 27 -- मेरठ। विद्या विश्वविद्यालय में बुधवार शाम हुए वार्षिकोत्सव 'निर्वाणा-2025 में प्रसिद्ध गायक, गीतकार एवं संगीतकार अखिल सचदेवा बद्रीनाथ की दुल्हनिया से छात्रों के दिलों में उतर गए। स्टार नाइट में अखिल सचदेवा ने अपनी सुपरहिट प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं को जमकर नचाया। अखिल सचदेवा ने लव आजकल-2 से 'हां मैं गलत, कबीर सिंह के 'तेरा बन जाऊंगा और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के 'सुन मेरे हमसफर जैसे चर्चित गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लव हॉस्टल से 'हंसा तू जैसे इमोशनल ट्रैक से युवाओं की तालियां बटोरी। पंजाबी रोमांटिक गीत 'गल सुन को श्रोताओं ने पसंद किया। रोमांटिक ट्रैक 'चन्ना वे, 'सांवरे, 'तेरे मेरे दरमियां और 'मेरी आशिकी जैसे गानों पर श्रोता देर रात तक थिरकते रहे। संचालन अनमोल पाहवा, इशिका रंजन, नंदिनी कौशिक और मानसी गौड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.