रुद्रपुर, दिसम्बर 24 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर इंद्रमणि बड़ोनी की 100वीं जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं से उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सपनों को साकार करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने बडोनी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बडोनी ने पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए समर्पित भाव से संघर्ष किया और वे राज्य निर्माण के जननायक रहे। उनका सपना था कि उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण में बने, जिससे पहाड़ का विकास हो और पलायन रुके। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम सिंह धामी, जिला महामंत्री संतोष मल्होत्रा, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धन बहादुर चंद, नगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन अंसारी, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भवानी शंकर, शिवलाल रस्तोगी, प्रकाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.