कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी और पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने दावा किया है कि अभी हाल में पेश केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर, विकसित और समावेशी भारत बनाने की एक नींव साबित होगा। महेश त्रिवेदी ने कहा कि युवा स्टार्टअप के जरिए नौकरी देने से अधिक रोजगार देने वाले बनें। इससे वर्ष-2047 में विकसित भारत का सपना सच साबित होगा। महेश त्रिवेदी ने शनिवार को किदवई नगर स्थित गेस्ट हाउस तो रघुनंदन भदौरिया ने छावनी में यह बात कही। बजट में किसान, युवा, महिला और गरीब को केंद्र में रख कर देश के समग्र विकास का रोड मैप तैयार किया गया है। यहां जयप्रकाश कुशवाहा, संजय कटियार, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी रहे। पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने कहा कि सड़क, रेल लॉजिस्टिक नेटवर्क, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं ऊर्जा न सि...