लखनऊ, फरवरी 22 -- बीकेटी के 51 शक्ति पीठ मंदिर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर व्यास पीठ से कौशिक चैतन्य महाराज ने गोकर्ण और धुंधकारी के जन्म का प्रसंग सुनाया। कहा कि कलयुग में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना बेहद जरूरी है। आप लोग बच्चों को कार नहीं, संस्कार दीजिए। बच्चे खुद महंगी से महंगी कार और अन्य सामान खरीद सकेंगे। बीकेटी के 51 शक्ति पीठ मंदिर में रविवार दोपहर शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पहले सीतापुर रोड पर दिव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में आसपास के गांव की महिलाओं, बच्चों व पुरुषों ने हिस्सा लिया। धार्मिक अनुष्ठान में कथा यजमान पुष्पा दीक्षित, कथा संयोजक तृप्ति तिवारी व वरद तिवारी, कथा व्यवस्थापक स्तुति तिवारी, आचार्य धनंजय पांडेय, गीता पांडेय, महेश गिरि, समाजसेवी नागेंद्र बहादुर सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.