कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर। भारतीय बाल रोग अकादमी मेडिको लीगल शहर में बगैर मंजूरी अस्पताल व एनआईसीयू चलाने वालों के खिलाफ है। इसने बिठूर के राजा नर्सिंग होम में नवजात की मौत पर जांच कराकर एक्शन लेने की मांग की है। हैलट स्थित बाल रोग विभाग के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष डॉ. जेके गुप्ता ने कहा कि डॉक्टरों और अस्पतालों पर मुकदमे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उपभोक्ता फोरम के अलावा क्रिमिनल केस भी दर्ज हो रहे हैं, जिससे चिकित्सा जगत आहत है। उन्होंने डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने की जानकारी भी दी। मंगलवार को अकादमी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें तमाम जानकारियां दी जाएंगी। डॉ. एसके गौतम, डॉ. अरुण आर्या, डॉ. अमितेश यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...