मुंगेर, मार्च 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 03 से 09 मार्च, 2025 तक महिला सशक्तिकरण, शारीरिक फिटनेस और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी कड़ी में मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' पहल के तहत 'फिटनेस रैली' का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 100 की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह रैली विश्वविद्यालय के मुंगेर मुख्यालय में स्थित विभिन्न कॉलेजों से निकाली गई, जिसका समापन मुंगेर विश्वविद्यालय में हुआ। आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर से डॉ मुनीन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में, जेआरएस कॉलेज, जमालपुर से प्राचार्य डॉ. देवराज सुमन के नेतृत्व में, बीआरएम कॉलेज मुंगेर से डॉ वंदना कुमारी के नेतृत्व में एवं जेएमएस कॉलेज, मुंगेर से डॉ तबारक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.