वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल से रविवार को संडेज ऑन साइकिल से सेहतमंद और फिट रहने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद, विशिष्ट अतिथि ईएसआईसी चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. सेल्वाकुमार चिल्लैया और ईएसआईसी उप क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ ने कहा कि 'फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज' के मंत्र को जीवन में उतारें। प्रतिभागियों के परिक्रमा पथ से वापसी के बाद जुम्बा डांस हुआ और योगाभ्यास भी कराया गया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल परिसर में ईएसआईसी के स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश पर यह कार्यक्रम हुआ। इसमें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (साई) का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में पूर्व साई को...