अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में अब लापरवाही और गैरहाजिरी की गुंजाइश लगभग खत्म होने जा रही है। सीएमओ कार्यालय के बाद अब जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, पीएचसी और सीएचसी में बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के तहत चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी अब अंगूठे के निशान और फेस रिकग्निशन के जरिए ही अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि यह आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू होगा। महानिदेशक स्तर से सभी सीएमओ, सीएमएस और चिकित्सा इकाइयों के प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद सीएमओ कार्यालय सहित अस्पताल परिसरों में बायोमीट्रिक मशीनें स्थापित कर दी गई हैं। हाजिरी भी शुरू हो चुकी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.