अल्मोड़ा, जून 22 -- रानीखेत, संवाददाता। फील्ड फार्म स्कूल कार्यक्रम के तहत चयनित ताड़ीखेत विकासखंड के बैना गांव में बागवानी विकास विषय पर गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता उद्यान मामलों के जानकार डॉ. रमेश सिंह बिष्ट ने कहा कि फलों और सब्जियों में एकीकृत कीट रोग प्रबंधन जरूरी है। इस दौरान फल, सब्जियों में कटाई, तुड़ाई के बाद होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. बिष्ट ने कहा कि मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्वों का प्रबंधन, सूक्ष्म जलवायु, समय के अनुसार फल सब्जियों के फसलों व प्रजातियों का चयन और फसल चक्र अपनाने से अधिक गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन किया जा सकता है। बताया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों की पहचान एवं समुचित उपयोग कर उत्पादन लागत को भी न्यूनतम किया जा सकता है। प्रगतिशील किसान नारायण सिंह के सेब बागान व सब्जी उत्पादन क्षेत्र में किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.