मेरठ, अक्टूबर 10 -- इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज से गुरुवार को "प्लास्टिक मुक्त जीवन, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन" विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। संदेश दिया गया कि अपना मेरठ स्वच्छ हो। प्राचार्या प्रो. अनीता राठी के नेतृत्व में इको क्लब, नगर निगम स्वच्छता अभियान टीम और जागरूक नागरिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रैली निकाली गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, जागरुक नागरिक एसोसिएशन के गिरीश शुक्ला, प्रो.दीपा त्यागी,डा.वंदना शर्मा, डा.ममता एवं इको क्लब इंचार्ज महिमा ठाकुर ने छात्राओं को पर्यावरण स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया। अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्राओं व नगर निगम टीम ने 'सच्ची सहेली, कपड़े की थैली व 'प्लास्टिक छोड़ो, पर्यावरण से नाता जोड़ो जैसे नारे लगाते हुए बुढ़ाना गेट तक रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.