प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश सरकार के बजट में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) के विकास और स्थापना के लिए अलग प्रावधान किए जाने के बीच प्रयागराज के उद्यमियों ने सरस्वती हाईटेक सिटी में 'प्लग एंड प्ले' मॉडल लागू करने की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि यदि तैयार शेड, बिजली-पानी और डिजिटल कनेक्टिविटी के साथ रेडी-टू-यूज स्पेस उपलब्ध कराया जाए तो प्रयागराज के स्टार्टअप और नए उद्यमियों को बड़ा मंच मिल सकता है। उत्तर प्रदेश कैट के अध्यक्ष महेन्द्र गोयल ने कहा कि एमएसएमई देश-प्रदेश के विकास, राजस्व और रोजगार का मुख्य आधार है। नए उद्यम लगेंगे तो स्वरोजगार के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प्लग एंड प्ले व्यवस्था से शुरुआती लागत और समय दोनों कम होंगे, जिससे युवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.