प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को दर्शाने वाली वृत्तचित्र फिल्म 'बेसिक शिक्षा का नया सूर्योदय: प्रयागराज' का विमोचन सोमवार को बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने यूट्यूब लाइव सत्र के दौरान किया। लाइव सत्र के दौरान डॉक्युमेंट्री के माध्यम से जिले की उपलब्धियों का प्रदर्शन, नवीन अकादमिक कैलेंडर पर संवाद, विद्यालयों के भौतिक परिवेश में सुधार पर चर्चा, ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यालयीय संसाधनों की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश के साथ ही समर कैंप संचालन के लिए मार्गदर्शन दिया गया। संचालन कौड़िहार की सहायक अध्यापिका आकांक्षा शंखधर ने किया। अकादमिक प्रस्तुतीकरण जय सिंह ने दिया जबकि फिल्म निर्माण एवं तकनीकी सहयोग अंतरिक्ष शुक्ला एवं शत्रुंजय शर्मा ने प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.