अलीगढ़, फरवरी 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ महानगर द्वारा अलीगढ़ महोत्सव के अंतर्गत कृष्णांजलि सभागार में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, सेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं में 70 प्रतिशत से अधिक तथा कक्षा 12वीं में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दीपक कुमार शाह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों का विशेष महत्व होता है। युवाओं को अपनी प्रतिभा का उपयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.