नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिजली से जुड़ी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने में प्रगति (प्रो एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन) ने अहम भूमिका निभाई है। बीते 10 वर्षों में ऊर्जा मंत्रालय से जुड़ीं 53 में से 43 परियोजनाएं पूरी हुई हैं। बाकी 10 परियोजनाओं को भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। ऊर्जा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली प्रगति की बैठक में वर्ष 2015 से अब तक चार लाख 12 हजार 873 करोड़ रुपये की 53 योजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें 31 दिसंबर 2025 तक तीन लाख दो हजार 406 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 11 हजार 467 करोड़ रुपये की दस परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन सभी परियोजनाओ...