समस्तीपुर, दिसम्बर 9 -- समस्तीपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में सोमवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र ने की। कार्यक्रम में रेलकर्मियों व अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। इसे संबोधित करते हुये डीआरएम ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, मानवाधिकार व प्रगतिशील विचारों के प्रतीक थे। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने व सबको समान अवसर दिलाने के लिए जो कार्य किया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। मौके पर रेल मंडल के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के जीवनवृत्त पर चर्चा करते हुये उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रतीज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.