नोएडा, फरवरी 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर वेटलैंड में सोमवार को आयोजित पक्षी महोत्सव में प्रदेश सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि भौतिक और तकनीकी विकास की दौड़ में प्रकृति को काफी क्षति पहुंची है। हमें प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए। राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि प्रतिवर्ष दो फरवरी को विश्व वेटलैंड दिवस मनाने का उद्देश्य आमजन को आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करना है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे क्षेत्र में ऐसी समृद्ध प्राकृतिक धरोहर मौजूद है, जहां हजारों किलोमीटर दूर से आने वाले प्रवासी पक्षी अनुकूल वातावरण का लाभ उठाने आते हैं। इस दौरान उन्होंने सूरजपुर वेटलैंड का दौरा किया। साथ ही पक्षी महोत्सव में आयोजित फोटो गैलरी का रि...