आजमगढ़, फरवरी 7 -- आजमगढ़। शिब्ली नेशल कालेज में पौधरोपण 2026 को लेकर 22 ब्लाकों के नोडल प्रभारियों की एक बैठक शनिवार को हुई। इस दौरान आगामी जुलाई माह में प्रस्तावित वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा और कार्य योजना तय की गई। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी पौधरोपण (उच्च शिक्षा) प्रो. अफसर अली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग को इस वर्ष 20 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा। इसके अलावा डॉक्टर शफीउज्जमा ने अपने विचार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.