मधुबनी, दिसम्बर 3 -- मधेपुर। हर्षपति सिंह महाविद्यालय मधेपुर के सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दरभंगा विभाग की पर्यावरणीय बैठक हुई। अध्यक्षता विभाग के पर्यावरण संयोजक विनोद कर्ण ने किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण विभाग के प्रांत संयोजक सुधांशु मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक जन-अभियान है। जिसे बेहतर विकल्प देकर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संरक्षण, जल प्रबंधन व पौधरोपण आवश्यक है। जल बचत, पौधरोपण और प्लास्टिक बंदी हमारे संगठन का मुख्य लक्ष्य है। जबकि आरएसएस के विभाग पर्यावरण प्रमुख दरभंगा विनोद कर्ण ने कहा कि जल, जीव तथा भूमि संरक्षण ही पर्यावरणीय स्थिरता का आधार है। उन्होंने कहा कि हर-घर को 'हरित-घर' बनाना होगा। कहा कि कचरे को अलग-अलग रखना व जल प्रबंधन अपनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ...