गुवाहाटी, सितम्बर 16 -- असम पुलिस ने सोमवार को असम सिविल सेवा (एसीएस) की एक अधिकारी नुपुर बोरा को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री स्पेशल विजिलेंस सेल की एक टीम ने गुवाहाटी में उनके आवास पर छापेमारी की, जहां से 90 लाख रुपये नकद और 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण जब्त किए गए। इसके अलावा, एक अन्य टीम ने बारपेटा में उनके किराए के मकान पर भी छापा मारा। नुपुर बोरा गोलाघाट की निवासी हैं और 2019 में असम सिविल सेवा में शामिल हुई थीं। वह वर्तमान में कामरूप जिले के गोरोइमारी में सर्कल अधिकारी के पद पर तैनात थीं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि पिछले छह महीनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, क्योंकि उनके खिलाफ भूमि से संबंधित विवादास्पद मामलों में संलिप्तता की शिकायतें मिली थीं। मुख्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.