प्रयागराज, नवम्बर 9 -- प्रयागराज। नगर निगम की ओर से यमुना पर पैदल रामसेतु बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। रामसेतु निर्माण के लिए उसका सर्वे कराने की जिम्मेदारी राज्य सेतु निगम की प्रयागराज इकाई को सौंपी गई है। इसके लिए निगम प्रशासन ने सेतु निगम को पंद्रह लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। अब सेतु निगम के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने सात दिनों के भीतर सर्वे शुरू करने की योजना बनाई है। मेयर उमेश गणेश चंद्र केसरवानी ने अहमदाबाद में साबरमती पर पैदल सेतु की तर्ज पर प्रयागराज में यमुना पर पैदल रामसेतु बनवाने की योजना तीन महीने पहले तैयार की थी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए मिंटो पार्क गेट से अरैल घाट तक पैदल रामसेतु प्रस्तावित किया गया है। पुल की संरचना लेकर सेतु निगम के अधिकारियों व नगर निगम के अधिकारियों की बैठक हो चुकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.