लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पेंशनर्स कल्याण संस्था की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सभागार में हुई। इस दौरान पेंशनरों ने मांग की कि 65, 70 और 75 साल पर मिलने वाली बढ़ोतरी जो कोरोना काल में रोक दी गई थी, उसे बहाल किया जाए। कोरोना काल के दोरान महंगाई राहत और महंगाई भत्ते की रोकी हुई राशि जारी करने, विधवा पुत्रवधू को पारिवारिक पेंशन अनुमन्य किए जाने समेत कई मांगें रखीं। संगठन की बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने की जबकि संचालन महामंत्री ओंकार नाथ तिवारी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.