नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- दिल्ली-एनसीआर में खराब वायु गुणवत्ता के लिए वाहनों से होने वाले प्रदूषण को सबसे महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कारकों में से एक बताया है। सेंटर फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से 12 अगस्त के अपने आदेश की समीक्षा करने का आग्रह किया। आदेश में राष्ट्रीय राजधानी में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के मालिकों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का आदेश दिया गया था। 300 पन्नों का हलफनामा दाखिल सुप्रीम कोर्ट में वायु प्रदूषण को कम करने के उपायों की मांग वाली एक याचिका में दायर 300 से अधिक पन्नों के हलफनामा दाखिल किया गया है। हलमनामे में सीएक्यूएम ने कहा कि वाहनों से होने वाला प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर में खराब हवा का मुख्य कारण है। इसलिए, वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम क...