नई दिल्ली, जनवरी 24 -- Russia Ukraine war update: रूस और यूक्रेन युद्ध लगातार अपनी गति पकड़े हुए है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में आबूधाबी में होने वाले शांति वार्ता से पहले यूक्रेन ने रूस पर तेज हमले का आरोप लगाया है। यूक्रेनी विदेश मंत्री ने शनिवार को पुतिन पर हमला बोलते हुए कहा कि रूस ने ऐसे समय में यूक्रेन पर तेज मिसाइल हमला किया है, जब आबूधाबी में बातचीत के लिए यूक्रेन, रूस और अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल मौजूद है। विदेश मंत्री आंद्रिय सिबीहा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा,"यह बर्बर हमला साबित करता है कि पुतिन की जगह किसी बातचीत की मेज पर नहीं बल्कि विशेष कोर्ट के कटघरे में है।" आपको बता दें यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आबूधाबी में होने वाली शांति वार्ता से ठीक पहले शनिवार तड़के रूस ...