फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 8 -- फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने रविवार को अमृतपुर विधानसभा के अमलैया आशानंद और खिनमिनी में पीडीए पंचायत में कहा कि पीडीए समाज को वोट के अधिकार से वंचित करने का काम किया जा रहा है। भाजपा जनमत का हरण करके देश पर कब्जा किए रहना चाहती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, बंटी यादव, कल्लू चतुर्वेदी, संजय राजपूत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...