बगहा, मई 21 -- बेतिया,हमारे संवाददाता। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के पोर्टल समेत ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट से 13 ट्रेडों के नाम को हटा दिया गया है। इससे जिले के वैसे हजारों आवेदक परेशान हो रहे हैं जिन्होंने इस योजना से लाभ लेने के लिए पोर्टल पर आवेदन किया था। अब इस योजना के तहत नाव बनाने वाले, सोनार का काम करने वाले, ताला बनाने वाले, मोची का काम करने वाले तथा अस्त्र-शस्त्र का निर्माण करने वाले कारीगरों को लाभ मिल सकेगा। तेरह ट्रेड विलोपित कर दिए गए हैं। बता दें कि कुछ माह पहले ही पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एक हजार से अधिक लाभुकों को नि:शुल्क टूल किट सहित किश्तों में मिलने वाली राशि का लाभ मिला था जिसमें अलग अलग ट्रेड के कारीगर शामिल थे। अब ट्रेड में कमी कर दिए जाने से जिले के आवेदकों की परेशानी को देखते हुए उद्योग विभाग ने एक विकल्प के रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.