मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- औराई। बाबा भैरवनाथ मंडल कार्यालय में गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश सहनी की अध्यक्षता में बूथ सशक्तीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में पार्टी की नीतियों व कार्यक्रम को प्रसारित करने का टास्क दिया। बैठक में मंडल महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष, मंडल मीडिया प्रभारी सह पंचायत अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...