लखनऊ, दिसम्बर 8 -- भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण में तेजी लाने के उद्देश्य से सोमवारको सरोजनीनगर तथा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का दौरा किया। यहां पार्टी की ओर से शिविर आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 87 फीसदी फार्म भरकर जमा हो चुके हैं। आनंद द्विवेदी ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए और घुसपैठियों का नाम किसी हालत में जुड़ने न पाए। इस पर कार्यकर्ता नजर रखें। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज कराएं। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने पार्टी बीएलए के साथ बैठक कर अभियान की जानकारी ली। बूथों पर लगे शिविर में संपर्क के दौरान चेतन सिंह बिष्ट, रमाशंकर त्रिपाठी, घनश्याम अग्रवाल अभिषेक खरे, मंडल अध्यक्ष, पाषर्द और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.