नैनीताल, अप्रैल 27 -- गरमपानी, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक के खीनापानी स्थित जसुली बूढ़ी शौक्याणी धर्मशाला में रविवार को पहला वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। जसुली बूढ़ी शौक्याणी समिति ने मुख्य अतिथि अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा व नीरज बिष्ट का स्वागत किया। समारोह में वक्ताओं ने जसुली बूढ़ी शौक्याणी की जीवन कथा की जानकारी दी। मेयर वर्मा ने कहा कि जसुली बूढ़ी शौक्याणी हमारे पहाड़ की सबसे महान महिलाओं में से एक थी। जिन्होंने अपनी अपार संपत्ति से पूरे उत्तराखंड, नेपाल, भूटान आदि जगहों पर यात्रियों के लिए सैकड़ों धर्मशालाओं का निर्माण करवाया था। इनमें से आज भी कई धर्मशाला जीवित हैं। इन्हीं में एक धर्मशाला सुयालबाड़ी के पास खीनापानी की भी है। जीर्णोद्धार के बाद अब यह एक विशेष पर्यटक भवन बन चुका है। आने वाले समय मे देश विदेश के कई पर्यटक यहां आएंगे। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.