नई दिल्ली, मई 5 -- बिग बॉस 18 से घर-घर फेमस हुईं चुम दरांग को दुख है कि नॉर्थ ईस्ट के लोगों का मजाक उड़ाया जाता है। रीसेंट बातचीत में उन्होंने बताया कि पहले उन लोगों को मोमो कहा जाता था और बाद में कोरोना वायरस कहा जाने लगा। चुम बोलीं कि वह भी बाकी लोगों की तरह रोजाना राष्ट्रगान गाती रही हैं। वे लोग भारत का हिस्सा हैं और अपने ही देश में रेसिजम झेलना पड़ता है।कुछ लोग जानबूझकर करते हैं नस्लवाद चुम दरांग जूम टीवी से बात कर रही थीं। वह बोलीं, 'नॉर्थ ईस्ट के लोगों को अपनाया जाना बहुत जरूरी है। टीवी और सिनेमा बहुत बड़ी चीज है क्योंकि यह हर घर तक पहुंचता है। इसकी रीच बहुत ज्यादा है।' चुम ने बताया कि कैसे उन्होंने भी रेसिजम झेला है। चुम बोलती हैं, 'मैंने बहुत नस्लवाद झेला है लेकिन मैं उन कहानियों की गहराई में नहीं पड़ना चाहती क्योंकि ऐसा लगता है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.