अल्मोड़ा, मार्च 19 -- स्याल्दे के किसान संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि स्याल्दे विकासखंड की जलवायु शहतूत उत्पादन के लिए बेहद मुफीद है। इससे साल भर पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था हो रही है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर क्षेत्र के लिए शहतूत के पौधे उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन के संरक्षक और बागवान तिमली निवासी प्रेम गिरी गोस्वामी का कहना है कि स्याल्दे विकासखंड में शहतूत का उत्पादन प्रचुर मात्रा में हो रहा है। शहतूत पशुओं के लिए प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार साबित हो सकता है। विकासखंड की जलवायु और मिट्टी भी शहतूत उत्पादन के लिए मुफीद है। उन्होंने कहा कि इससे पशुओं के लिए साल भर हरे चारे की समस्या भी दूर हो जाएगी। यदि उत्तम प्रजाति के शहतूत के पौध उपलब्ध करा दी जाए तो पशुपालकों की चारे की समस्या का निदान हो सकेगा। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.