रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, संवाददाता। रांची के लेखक डॉ. रजी अहमद की पहली हिन्दी और छठी पुस्तक 'पलामू किले का रहस्य' का विमोचन रविवार को प्रेस क्लब में किया गया। पुस्तक का लोकार्पण अभिनेता राजेश जैस ने किया। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि झारखंड की कहानियां अब नेशनल और इंटरनेशनल स्तर तक पहुंच रही हैं। इससे आम लोगों को भी इस क्षेत्र के इतिहास, रहस्य और संस्कृति की जानकारी मिलेगी। 'पलामू किले का रहस्य' दरअसल डॉ. रजी अहमद की वर्ष 2019 में प्रकाशित अंग्रेज़ी पुस्तक 'द सीक्रेट ऑफ द पलामू फोर्ट' का हिंदी अनुवाद है। डॉ. रजी अहमद पेशे से डॉक्टर हैं और रांची के निवासी हैं। अब तक उनकी पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और सभी कहानियां झारखंड के स्थानों से संबंधित हैं। उनके दो बच्चों की पुस्तकें भी प्रकाशित हुई हैं, जो फैंटेसी और अंतरिक्ष विज्...