अल्मोड़ा, जून 19 -- लमगड़ा, संवाददाता। जल संरक्षण पखवाड़े के तहत ब्लॉक मुख्यालय लमगड़ा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। लोगों को जल का महत्व बताया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पानी बहुत जरूरी है। डीडीओ संतोष पंत ने बताया कि सीडीओ दिवेश शाशनी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश सिजवाली थे। उन्होंने पानी को बचाने के लिए पौधरोपण करने और जंगलों को आग से बचाने की बात कही। हरीश सनवाल ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। शशिवर्धन अधिकारी ने वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को समझाया। धीरज सिंह ने धारे-नौलों के संरक्षण की बात कही। सहायक विकास अधिकारी उद्यान विभाग हेम बिष्ट ने पौधरोपण से जल संरक्षण की बात कही। वरिष्ठ परियोजना अधिकारी डीएस बोरा ने जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को बताया। बीडीओ निवेदिता खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.